Home देश बांद्रा स्टेशन पर हजारों की भीड़ जुटाना पड़ा महंगा…. मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1000...

बांद्रा स्टेशन पर हजारों की भीड़ जुटाना पड़ा महंगा…. मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1000 लोगों पर एफआईआर

621
0

नई दिल्ली। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जमा होने के मामले में पुलिस ने विनय दुबे नाम के शख्स को पकड़ लिया है। नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे को पकड़कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया। विनय दुबे पर आरोप है कि उसने लॉकडाउन के बीच भीड़ को गुमराह कर बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भेजा है।

बता दें कि विनय दुबे ने फेसबुक पर चलो घर की ओर कैंपेन चलाया था। पुलिस ने इस मामले में 1000 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विनय दुबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505(2) और एपिडेमिक एक्ट की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि मंगलवार को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इक_ा हो गई थी। ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे. मजदूरों को उम्मीद थी कि लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। हालांकि अब वहां से प्रवासी मजदूरों को हटा दिया गया है। पूरे देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

केंद्र सरकार ने इस घटना का संज्ञान लिया और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बात की और ऐसे हालात पर चिंता जताई। अमित शाह ने यह भी कहा, कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच ऐसे हालात हमें कमजोर बनाएंगे। उन्होंने जरूरत पडऩे पर केंद्र सरकार की ओर से मदद का भी ऑफर दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार इन मजदूरों का इंतजाम करेगी। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here