Home छत्तीसगढ़ कोरोना पॉजिटिव महिला की तीन महीने के बच्चे की देखरेख कर रहा...

कोरोना पॉजिटिव महिला की तीन महीने के बच्चे की देखरेख कर रहा एम्स का नर्सिंग स्टाफ

956
0
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना के 33 मामले सामने आ चुके हैं
  • 20 का इलाज एम्स में चल रहा, अन्य ठीक होकर घरों को लौटे

    रायपुर:- कोरोना महामारी की वजह से उपजे संकट काल में एक तस्वीर चेहरे पर मुस्कान और उम्मीद भरने वाली देखने को मिली। रायपुर एम्स का नर्सिंग स्टाफ न सिर्फ मरीज के प्रति अपनी जवाबदारी निभा रहा है, बल्कि उससे आगे जाकर इस लड़ाई में इंसानियत का बेहतर उदाहरण पेश कर रहा है। दरअसल, कोरबा से आई एक महिला कोरोना पॉजिटिव है। महिला के दो बच्चे हैं, जिनकी देखरेख भी एम्स की टीम कर रही है। एक बच्चे की उम्र 22 महीने, जबकि दूसरे की उम्र महज 3 महीने ही है।

3 महीने के बच्चे के लिए उसकी मां अब नर्स ही बन गईं हैं। पर्सनल प्रोटेक्शन किट पहनकर वह बच्चे को दुलार कर रही हैं, दूध पिला रही हैं और उसके साथ खेल रही हैं। बच्चों को फिलहाल मां से अलग सुरक्षित रखा गया है। क्योंकि उनमें भी संक्रमण का खतरा हो सकता है।

पहले नानी ने संभाला, अब वह भी पॉजिटिव
रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम नागरकर ने बताया कि बच्चों की देखभाल पहले उनकी नानी कर रहीं थीं। मगर उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब नर्स बच्चे का पूरी तरह ख्याल रख रहीं हैं। 22 महीने का बच्चा अपने पिता के साथ है। हम इस वक्त यहां 20 कोरोना पॉजिटिव का इलाज कर रहे हैं। सभी दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। बच्चे की फीडिंग और उसकी देखभाल हमारी टीम पूरी सतर्कता के साथ कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here