Home छत्तीसगढ़ एक-एक लाख के 2 ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

एक-एक लाख के 2 ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

642
0

सुकमा। जिले के नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में एक-एक लाख के 02 ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक लाख की ईनामी महिला नक्सली भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईनामी महिला नक्सली कवासी भीमें नक्सली संगठन में केएएमएस अध्यक्ष के रूप में सक्रिय थी। दूसरा ईनामी नक्सली सोमारू घुरवा डीएएमएस अध्यक्ष के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय था।

दोनो ईनामी नक्सलियों पर 01-01 लाख रूपये का ईनाम घोषित था। आज दोनों ही नक्सलियो ने मुख्यधारा से जुडऩे का फैसला लिया और नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में एएसपी सिद्धार्थ तिवारी व सीआरपीएफ 02 बटालियन के अधिकारी ताशी ज्ञानिक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों ही आत्मसमॢपत नक्सलियों को पुलिस ने दस हजार रूपये के प्रोत्साहन राशि के साथ पुनर्वास नीति के तहत समुचित लाभ प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here