Home बिलासपुर संभाग कोरबा कटघोरा से तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले …प्रदेश में 13 हुई एक्टिव...

कटघोरा से तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले …प्रदेश में 13 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

564
0
demo pic

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में तीन और नए कोरोना केस सामने आए हैं। तीनों मरीज कोरबा जिले के कटघोरा के है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद तीनों मरीजों को अब रायपुर एम्स लाया जा रहा हैं। वहीं प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। जानकारी के अनुसार तीनों मरीज कटघोरा के पुरानी बस्ती के रहने वाले हैं। इनमें दो महिला और एक पुरूष शामिल है। बता दें कि कल 6 मरीजों के ठीक होने के बाद रायपुर एम्स से डिस्चार्ज किया गया है।

https://twitter.com/ipskabra/status/1250852129587130369

यहां से अब तक मिले मरीज
कोरबा जिले से अब तक सर्वाधिक 28 मरीज मिले हैं. जिसमें कि 27 जिले के कटघोरा इलाके से है. इस एरिया को हॉट स्पॉट घोषित कर कलेक्टर ने सील कर दिया है. दूसरे नंबर पर राजधानी रायपुर हैं जहां 5 मरीज पॉजीटिव पाए गए थे जो कि सभी स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं. इसके अलावा दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव से 1-1 मरीज मिले हैं. इन सभी के ठीक होने के बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. अब केवल कटघोरा इलाके से ही मरीज सामने आ रहे हैं. गौरतलब है कि दिल्ली मरकज से लौटे तबलीगी जमात के युवक से पूरे इलाके में कोरोना फैला है.शेयर करें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here