Home देश भारतीय नेवी के 21 कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

भारतीय नेवी के 21 कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

474
0
demo pic

नईदिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज हजारों संक्रमित सामने आ रहे हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14000 के पार हो चुकी है। अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब भारतीय नौसेना के जवानों में भी इसके प्रसार का डर पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि नौसेना में 25 से अधिक कर्मियों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं और इनमें से 21 पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। जिसके बाद उन्हें शहर स्थित नौसेना के अस्पताल में चरंटाइन कर दिया गया है।
बता दें कि आईएनएस आंग्रे, मुंबई में 20 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में एक नाविक से बाकी लोगों में इसका संक्रमण फैला है। यह नाविक 7 अप्रैल को हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया था।
बताते चलें कि कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आए हैं। अभी तक वहां 3205 मामले सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा केस मुंबई से हैं। मुंबई के धारावी में भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। धारावी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 101 हो गई है। वहां 10 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 15 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 201 लोगों की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here