रायपुर। 16 अपै्रल से 19 अपै्रल के मध्य लगाए गए कड़े लॉकडाउन की 72 घंटे की अवधि समाप्त होने के पश्चात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे प्रदेश की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं लॉकडाउन के संबंध में संबोधित करेंगे। उक्त संबोधन का प्रसारण क्षेत्रीय समाचार चैनलों एवं एफएम रेडियो के माध्यम से किया जाएगा।



