Home छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में 72 घन्टे बाद खुली दुकाने, गोल बाज़ार और सब्जी...

राजधानी रायपुर में 72 घन्टे बाद खुली दुकाने, गोल बाज़ार और सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

468
0
रावनभाटा स्थित नए बस स्टैंड में आज शुरू हुआ सब्जी बाज़ार, शोसल डिस्टेंसी का ध'िजयां उड़ाते हुए लोगो ने की जमकर की खरीदारी।

रायपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से चलते राजधानी रायपुर मैं 72 घंटों का पूर्ण लाख डाउन लगाया गया था । दुकानों के खुलते ही आज लोगों ने जमकर खरीदारी की तथा सोशल डिस्टैंसेस की पूरी तरह से नियमों का पालन न करते हुए धज्जियां उड़ा दिया ।

सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है. बढ़ी संख्या में लोग बाजारों तक पहुंचकर खरीददारी करने को आमादा है. आज से कुछ क्षेत्रों में छूट जरूर की गई है, लेकिन सड़कों, गलियों और बाजारों में भीड़ लगने लगे तो नियम कानून धरे के धरे रह जाएंगे।

शहर में तीन दिन सब्जी और किराने की दुकानें बंद रहने के बाद सोमवार को खुल गई हैं. गोलबाजार में भी जरूरत की सामान लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए है. दुकानों के खुलते ही लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई है. सड़कों पर बड़ी तादाद में दो पहिया और चार पहिया वाहन फर्राटे मारते नजर आ रहे हैं।

हालांकि शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। बेवजह घर से निकलने वालों को रोक रही है। इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है. कुछ न कुछ बहाना बनाकर घरों की लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। सब्जी और किराना दुकान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here