Home रायपुर संभाग गरियाबंद सुपेबेड़ा में किडनी बीमारी से एक और मौत… अमेरिका प्रवास पर रहते...

सुपेबेड़ा में किडनी बीमारी से एक और मौत… अमेरिका प्रवास पर रहते हुए भी सीएम भूपेश ने की थी इलाज में मदद

494
0

गरियाबंद। अमेरिका में रहते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस सुपेबेड़ा के किडनी पीड़ित दुर्योधन पुरैना की आर्थिक मदद की थी। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद शव देवभोग ले जाया जा रहा है। आपको बता दें कि यह सुपेबड़ा गांव के लिए 73वी मौत थी। शासन प्रशासन लाख कोशिशों के बाद भी मौत का सिलसिला रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। दुर्योधन का जहां 20 बार से अधिक डायलिसिस हो चुका था। वहीं इसके पिता की भी मौत किडनी के बीमारी से ही हुई थी।

सुपेबेड़ा में मौत का ग्राफ थमने का नाम नही ले रहा है। गांव के दुर्योधन पुरैना जो कि किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। उसकी राजधानी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। दुर्योधन पिछले तीन साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। मृतक रायपुर के निजी अस्पताल में भी इलाज करवा चुका था। मामले में सीएमओ डॉ. एन नवरत्न ने बताया कि उन्होंने बीएमओ से जानकारी ली है। इस दौरान बीएमओ ने उन्हें बताया कि दुर्योधन की राजधानी में मौत होने की जानकारी उन्हें भी मिली है सीएमओ ने बताया कि पीड़ित को तीन महीने पहले इलाज के लिए राजधानी ले जाया गया था।इस दौरान वहां एक अस्पताल में मृतक का डायलिसिस चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here