Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज 1.48 लाख जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न

प्रदेश में आज 1.48 लाख जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न

551
0

एक लाख 24 हजार 60 मास्क और सेनेटाईजर भी वितरित किये गए

रायपुर, 22 अप्रैल 2020  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य के सभी जिलों में गरीबों, अन्य स्थानों के श्रमिकों एवं निराश्रित लोगों को निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराए जाने का सिलसिला जारी है। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते छत्तीसगढ़ राज्य में अब रोजाना जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं खाद्यान्न सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित राहत शिविरों में रह रहें अन्य प्रदेशों के प्रवासी श्रमिकों सहित जरूरतमंद लोगों को चाय, नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री जिला प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से निःशुल्क प्रदाय की जा रही है। आज 22 अप्रैल को राज्य में एक लाख 48 हजार 813 लोगों को एक ओर जहां निःशुल्क भोजन एवं खाद्यान्न सामग्री प्रदान की गई वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक लाख 24 हजार 60 मास्क एवं सेनेटाइजर का निःशुल्क वितरण किया गया।

यहां यह उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन के चलते जिलों में प्रशासन द्वारा समाजसेवी संस्थाओं एवं दानदाताओं के सहयोग से संचालित राहत कार्यक्रमों एवं शिविरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक 41 लाख 8 हजार 631 लोगों को निःशुल्क भोजन एवं खाद्यन्न पैकेट उपलब्ध कराया गया है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए 35 लाख 80 हजार 318 मास्क सेनेटाईजर एवं अन्य सामग्री का निःशुल्क वितरण जन सामान्य को किया गया है।

जिला प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से आज रायपुर जिले में सर्वाधिक 61,701 लोगों को निःशुल्क भोजन एवं राशन प्रदाय किए जाने के साथ ही उन्हें कोरोना संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए मास्क एवं अन्य सामाग्री का वितरण किया गया है। इसी तरह सुकमा जिले में 1690, राजनांदगांव में 8988, रायगढ़ 7659, बस्तर में 11,856, कांकेर में 4782, बीजापुर में 911, जशपुर में 5105, कोरिया में 1773, सूरजपुर में 1834, बालोद में 190, कबीरधाम में 1947, बलौदाबाजार में 4041, धमतरी में 2417, दुर्ग में 19,338, महासमुंद में 912, बलरामपुर में 10,174, कोरबा में 7599, सरगुजा में 3359, जांजगीर-चांपा में 22,979, बिलासपुर में 7228, कोण्डागांव में 2091, दंतेवाड़ा में 49,588, बेमेतरा में 817, गरियाबंद में 6568, नारायणपुर में 2232, मुंगेली में 23,058, तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2036 जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन, राशन एवं अन्य सहायता उपलब्ध करायी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here