रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है. रायपुर एम्स में भर्ती 2 कोरोना पॉज़िटिव मरीज डिस्चार्ज किए गए. अब छत्तीसगढ़ में पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या 8 हुई. देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब तक देश में कोरोना के कुल 20 हजार 471 मरीज हैं. मौत का आंकड़ा 652 हो गया है. पिछले 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हुई है. नोएडा में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए नोएडा-दिल्ली बॉर्डर बीती रात से सील कर दिया गया है. महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार जारी है. 24 घंटे में 552 मरीज सामने आए हैं, वहीं मुंबई में आंकड़ा 3500 के करीब जा पहुंचा है. गुजरात में भी कोरोना के मरीजों की संख्या दो हजार से ज्यादा हो चुकी है.



