Home मनोरंजन यूट्यूब चैनल को लॉन्च करने का भाईजान ने बना लिया है माइंड

यूट्यूब चैनल को लॉन्च करने का भाईजान ने बना लिया है माइंड

485
0

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने काम एवं निजी जिंदगी की झलकियां एवं मजेदार वीडियो साझा करते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान अपने यूट्यूब चैनल को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं, जिसे बीइंग सलमान खान का नाम दिया गया है। चैनल के माध्यम से सलमान अपने प्रशंसकों के लिए अपनी निजी जिंदगी के कुछ लम्हों को साझा करेंगे, जिससे उनके प्रशंसक उन्हें और ज्यादा करीब से जान पाएंगे।

सलमान अपने प्रशंसकों एवं फॉलोअर्स को कोविड-19 के बारे में अवगत कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस ट्विस्ट के साथ साल 1989 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया के एक रोमांटिक दृश्य को रीक्रिएट किया, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया। कोरोना के खौफ के बीच सलमान खान लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले डेली वेज वर्करों की मदद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here