Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सहायता कोष में अब तक 51 करोड़ से अधिक की राशि...

मुख्यमंत्री सहायता कोष में अब तक 51 करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त

470
0

मुख्यमंत्री बघेल ने सभी दान-दाताओं के प्रति व्यक्त किया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री सहायता कोष में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम में मदद के लिए विभिन्न लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं से अब तक 51 करोड़ 34 लाख 69 हजार 766 रूपए की सहायता राशि प्राप्त हुई है। इनमें से राज्य के विभिन्न जिलों को सहायता के लिए 9 करोड़ 20 लाख रूपए की राशि वितरित कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी दान-दाताओं, लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रति इसमें आगे आकर दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

कोविड-19 के कारण संकट की इस घड़ी में दैनिक वेतनभोगी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद के लिए किसी भी व्यक्ति अथवा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहायता राशि प्रदान की जा सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष के एस.बी.आई. खाता क्रमांक 30198873179 में सहायता राशि दान की जा सकती है। इसका आई.एफ.एस.सी. कोड 0004286 है। इसका यूपीआई आईडी और ऑनलाईन पोर्टल है। यह राशि आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत छूट की पात्रता रखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here