अब छत्तीसगढ़ में कोरेना के एक्टिव केस बचे केवल 6
रायपुर . आज देर रात जारी सूचना में नियंत्रण समिति द्वारा जारी आंकड़ो में प्रदेश में अब तक मिले कुल 36 पाज़िटिव केस में 28 के ठीक हो जाने के बाद केवल 8 के एम्स में चिकित्सारत होने की जानकारी दी गयी है। रात्रि 9.30 तक और कोई भी नए केस की सूचना नही है ये छत्तीसगढ़ के लिये तसल्ली की बात है, की आज 2 और मरीजो का लगातार निगेटिव आया है जिन्हें कल डिस्चार्ज किया जाएगा.
आज दो मरीजो के और स्वस्थ्य होने के बाद केवल 6 बचे
प्रदेश में लगातार कोरोना मरीज ठीक होते जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भी दो और मरीजों का दुबारा टेस्ट नेगेटिव आया है। अब इन्हें शुक्रवार को AIIMS से डिस्चार्ज किया जाएगा। इन दो मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 6 बची है। प्रदेश में कुल 36 मरीजों में कोरोना पाया गया था जिनमे 30 अबतक ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ धीरे धीरे कोरोना मुक्त होने की ओर अग्रसर है।



