Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में रिपब्लिक टी वी और अर्नब गोस्वामी पर प्रतिबंध लगाने की...

प्रदेश में रिपब्लिक टी वी और अर्नब गोस्वामी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की प्रदेश युंका अध्यक्ष पाढ़ी ने

517
0

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी (कोको) ने साम्प्रदायिक विद्वेष बढ़ाने वाले अर्नब गोस्वामी और उनके चैनल रिपब्लिक टी वी पर प्रदेश में प्रतिबंध लगाने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख कर की है। उन्होंने प्रदेश में कोरेना से लड़ी जा रही जरूरी लड़ाई के साथ साथ ऐसे तत्वों के खिलाफ भी लड़ाई जरूरी बताया है तथा इस संबंध में प्रदेश के वातावरण को कलुषित होने से बचाने के लिए इसे जरूरी बताया है।


ज्ञात है कि अर्नब के खिलाफ पहले भी पार्टी विशेष के पक्ष में बेशर्मी से कार्यक्रम चलाने के आरोप लगते रहे हैं , इस बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अनावश्यक शर्मनाक टिप्पणी के कारण वे बड़े पैमाने पर कांग्रेस जनों की नाराजगी का लक्ष्य बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here