Home मनोरंजन टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया बागी 3 का वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया बागी 3 का वीडियो

450
0

कोरोना वायरस की मार फिल्म इंडस्ट्री पर कई तरह से पड़ी है। खासकर उन फिल्मों को काफी नुकसान हुआ जो उसी वक्त रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों में टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 भी है। फिल्म थिअटर में ज्यादा दिन नहीं चल सकी, जिससे टाइगर श्रॉफ काफी निराश हैं। फिल्म में कितनी मेहनत लगी, इसकी एक झलक टाइगर ने बिहाइंड द सीन वीडियो में शेयर की है।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पब्लिक प्लेस बंद कर दिए गए। इसका बुरा असर टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म बागी 3 पर पड़ा। फिल्म की कास्ट ने काफी मेहनत की थी, इसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। टाइगर ने फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रेनिंग की थी। वहीं श्रद्धा के साथ सर्बिया की बर्फ से ढंकी लोकेशन में दस बहाने 2.0 की शूटिंग भी काफी टफ थी।

टाइगर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह कार्गो पैंट्स पहने नजर आ रहे हैं। तेज हवाएं चल रही हैं और वह दोनों हाथ मं बंदूक लिए खड़े हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है, -7 डिग्री सेल्सियस मेरी हड्डियां गला रहा है, तूफान लाने वाले पंखे टॉर्चर बढ़ा रहे हैं, डायरेक्टर की आवाज और इंस्ट्रक्शंस सुनने की कोशिश कर रहा हूं। जमीन पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा हूं, शुक्र है इन भारी बंदूकों का। और कपड़े भी ठीक से नहीं पहने। जिंदगी का एक और दिन बागी 3 के सेट्स पर। टाइगर की फिल्म बागी-3 पिछले माह 6 मार्च को रिलीज हुी थी। फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here