Home रायपुर संभाग रायपुर जिला फेसबुक में मिली पूर्व मंत्री मूणत को जान से मारने की धमकी

फेसबुक में मिली पूर्व मंत्री मूणत को जान से मारने की धमकी

452
0

मूणत ने मामले में एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की

रायपुर।  प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता राजेश मूणत ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत श्री मूणत ने रायपुर एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।  श्री मूणत द्वारा एसएसपी रायपुर को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि 20 अप्रैल को फेसबुक पर मो.महमूद उल्लाह नामक  व्यक्ति ने मैसेज भेजकर पहले उनका लोकेशन पूछा और फिर दूसरे मैसेज में लिखा कि तुझे मार दूंगा।

मूणत ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति से पूर्व परिचित नहीं है. उन्होंने कहा कि चूंकि वह राजनीतिक परिवेश से हैं, लिहाजा राज्य में कई लोग उनके फेसबुक से जुड़े हुए हैं. मूणत ने कहा है कि यह धमकी गंभीर प्रकृति की है और इससे जीवन मरण से जुड़ा मामला है. इसलिए आईपीसी की धारा 506 (बी) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here