Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ को अपने 3.5 लाख मजदूरों की चिंता करनी चाहिए… महाराष्ट्र सीमा...

छत्तीसगढ़ को अपने 3.5 लाख मजदूरों की चिंता करनी चाहिए… महाराष्ट्र सीमा से लाना चाहिए

477
0
file photo

रायपुर:- कोरोना वायरस का सबसे अधिक खतरा अगर किसी राज्य में है तो वह है महाराष्ट्र लिहाज़ा महाराष्ट्र सरकार चाहती है कि राज्य में जितने भी बाहर से श्रमिक आये है उनको उन राज्यों की राज्य सरकारें वापस ले जाये बाकायदा महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि हम उन प्रवासियों को राज्य की सीमा तक भी छोड़ देंगे ।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्य सचिव अजय मेहता ने अन्य राज्यों के प्रमुखों से अपने प्रदेश के लोगों को वापस ले जाने की अपील की है । महाराष्ट्र में फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 3.5 लाख प्रवासी फंसे हुए हैं ।मेहता ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार दूसरे राज्यों के लोगों को उनके राज्यों के बॉर्डर तक छोड़ने के लिए तैयार है । शनिवार को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने कश्मीरी कामगारों और उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने राज्यों में वापस भेजा है ।

केंद्र के सामने उठाया गया है मुद्दा
रिपोर्ट के मुताबिक सीएम उद्धव ठाकरे ने यह मुद्दा केंद्र सरकार और राज्य का दौरा करने पहुंची केंद्रीय टीम के सामने भी उठाया है । लेकिन दोनों ही तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है ।बता दें 15 अप्रैल को करीब 1500 प्रवासी कामगार मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हो गए थे ।मजदूरों को ये जानकारी मिली थी कि इस दिन उनके लिए लंबी दूरी वाली ट्रेन शुरू कर दी जाएंगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here