Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया अंतिम संस्कार अस्थि कलश को थाने में रखा सुरक्षित

पुलिस ने किया अंतिम संस्कार अस्थि कलश को थाने में रखा सुरक्षित

658
0
demo pic

जगदलपुर। जिले में बिहार के एक युवक की कुछ दिन पहले हुई आकस्मिक मौत के बाद बस्तर पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए उसका विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया था। पुलिस मृतक के अस्थि को अपने पास थाने में सुरक्षित रख लिया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन खुलने के बाद उसकी अस्थियां परिवार तक पहुचाने की व्यवस्था की जायेगी।

सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि मजदूर की अस्थियां अभी कोतवाली थाने में रखी गईं है। लॉकडाउन खुलने के बाद मृतक रंधीर का बेटा जो हैदराबाद में काम करता है उसने बस्तर आने की बात कही है। लेकिन यदि किसी वजह से वह नहीं भी पहुंच पाता तो बस्तर पुलिस उसके अस्थियों को परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। दरसअल हाल ही में रंधीर कुमार जो कि पोटाकेबिन बनाने वाले एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर काम करता था और कुछ दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान पता चला कि उसकी दोना किडनी फेल हो गई है।

जिसके बाद उसे पहले मेडिकल कॉलेज और उसके बाद एमपीएम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, यहां उसकी मौत हो गई। लॉकडाउन के हालात में परिवार भी यहां उसका शव लेने नहीं आ सकता था। ऐसे में पुलिस ने पूरे विधि विधान से शव को कांधा दिया और उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस पूरी प्रक्रिया को वीडियो कॉल से परिवार को दिखाया गया। अंतिम संस्कार के बाद मृतक की अस्थियां भी पुलिस लेकर अपने पास थाने में सुरक्षित रख लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here