Home छत्तीसगढ़ आगरा से भिलाई लौटे बीएसएफ के जवानों को किया गया क्वारन्टीन

आगरा से भिलाई लौटे बीएसएफ के जवानों को किया गया क्वारन्टीन

437
0

भिलाई। छत्तीसगढ़ के माओवादी क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के विभिन्न बटालियन के 14 जवानों को स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया है। यह सभी जवान 25 अप्रैल को आगरा से भिलाई लौटे थे। जवानों की जांच के दौरान दो को सर्दी-खांसी और हल्का बुखार होने की वजह से आइसालेट किया गया है। यह सभी जवान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग बटालियन से मार्च में बीएसएफ के दिल्ली स्थित इक्यूपमेंट वर्कशॉप के लिए गए थे। जहां से लौटते वक्त लॉकडाउन घोषित हो गया और वे आगरा में फंस गए। 20 दिन बाद जब वे वापस लौटे तो बीएसएफ फ्रं टीयर भिलाई की ओर से सभी जवानों का हेल्थ चेकअप कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here