Home छत्तीसगढ़ राज्य में कहीं-कहीं बदल सकता है मौसम का मिजाज

राज्य में कहीं-कहीं बदल सकता है मौसम का मिजाज

497
0
file photo

रायपुर। राज्य के अधिकांश इलाकों में आज एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश अथवा तेज हवाओं के साथ जोरदार बौछारें पडऩे, भयंकर गर्जना के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है जो कि तटीय विदर्भ से लेकर इसके आसपास के इलाकों में 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा कल बनी द्रोणिका आज विदर्भ से लेकर दक्षिण तमिलनाडू तक जा रही है। यह दक्षिणी छत्तीसगढ़ के साथ ही दक्षिणी तमिलनाडू और तेलंगाना व रॉयलसीमा के ऊपर से गुजर रही है।

इधर कल प्रदेश के ऊपरी हवा में बने चक्रवाती सिस्टम और द्रोणिका के असर से रविवार को दोपहर में अचानक तेज बौछारों से मौसम सुहावना हो गया था। मौसम विभाग की माने तो इस तरह की स्थिति आज भी निर्मित हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा भयंकर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। तेज बौछारों का ज्यादा असर मध्य छत्तीसगढ़ के साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ पर पड़ सकता है। शेष इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here