Home छत्तीसगढ़ कोटा-राजस्थान से निकली दो बसें पहुंची रायपुर… जांच, पड़ताल के बाद बच्चों...

कोटा-राजस्थान से निकली दो बसें पहुंची रायपुर… जांच, पड़ताल के बाद बच्चों को रखा जाएगा एकांत में

501
0

रायपुर। कोटा-राजस्थान से छात्रों को लेकर दो बसें राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। इन बसों को का सड्डू में रोका गया है। यहां बच्चों की जांच-पड़ताल के बाद उन्हें क्वारंटाईन के लिए भेजा जाएगा। शेष बसें भी संभाग अनुसार अपने-अपने गंतव्य पहुंच जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोटा-राजस्थान में फंसे राज्य के बच्चों को लाने के लिए यहां से दर्जनों बसें रवाना की थी। कोटा से बच्चों को लेकर यह बसें आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंच गई है। सबसे पहले रायपुर संभाग के लिए निकली दो बसें रायपुर पहुंची। इन बसों को सीधे शहर के आउटर में स्थित सड्डू ले जाया गया। यहां के प्रयास एकेडमी के बाहर खड़ी बसों में सवार बच्चों को सावधानी से उतारा गया और इनकी जांच-पड़ताल शुरू की गई।

सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखते हुए इन बच्चों की स्क्रीनिंग होगी और फिर इन बच्चों को 14 दिन के लिए क्वारंटिन किया जाएगा। बताया जाता है कि अन्य संभागों के लिए रवाना हुई बसें भी जल्द ही पहुंच जाएगी। संभाग के अनुसार रवाना हुई यह बसें भी अपने-अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचेंगी और इन बसों में सवार बच्चों को भी जांच-पड़ताल के बाद क्वारंटिन किया जाएगा। बहरहाल इन सभी बच्चों के पालकों ने अब जाकर राहत की सांस ली है। अन्य राज्य में फंसे होने के कारण पालक बेहद चिंतित थे, राज्य सरकार ने इसकी सुध लेते हुए बच्चों को सुरक्षित वापस लाने का अभिनव प्रयास किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here