Home छत्तीसगढ़ दंतैल हाथियों के झुंड ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला…. जंगल...

दंतैल हाथियों के झुंड ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला…. जंगल लकड़ी काटने गए थे ग्रामीण

588
0
file photo

सूरजपुर। पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन हैं, लोग अपने घरों पर समय व्यतीत कर रहे हैं। इसी क्रम में अनेक जंगली जानवरों का भी उत्पाद देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा सम्भाग के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में हाथियों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल में लकड़ी लेने गए दो ग्रामीणों को दंतैल हाथी ने कुलचकर मार डाला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन कर्मी और पुलिस की टीम ने दोनों की लाश बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार हाथियों के आतंक की यह घटना ग्राम करौंधा की है। बताया जा रहा है कि दोनों ग्रामीण हर दिन की तरह आज भी लकड़ी लेने जंगल गए थे। इस दौरान ग्रामीणों का सामना दंतैल हाथियों से हो गया। वहीं दोनों की मौत की खबर मिलते ही गांव में दहशत फैल गया।
जंगल मे मौजूद हैं 15 हाथियों का दल
ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में करीब 15 हाथियों का दल मौजूद है जो लोगों की जान ले रहा है। इस बीच वन विभाग का कहना है कि ग्रामीणों को लगातार समझाइश दी जा रही है कि वे जंगल में महुआ बीनने या लकड़ी काटने के इरादे से न जाएं। वहां हाथियों का विचरण लगातार हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here