Home छत्तीसगढ़ अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…

अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…

618
0

पेंड्रा-गौरेला-मरवाही। चरित्रशंका को लेकर पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी की हत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना नेवरी नवापारा गांव की है, जहां सीताराम राठौर की अपनी पत्नी अनिता राठौर से चरित्रशंका को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here