Home छत्तीसगढ़ रेलवे का मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार… एसीबी ने...

रेलवे का मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार… एसीबी ने की कार्यवाही

601
0

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर ने (एसीबी) की टीम ने रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शुंभाशीष सरकार को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा रेलवे कॉलोनी सफाई का कार्य ठेके पर लेने वाले फर्म के संचालक से भुगतान के एवज में उक्त राशि की मांग की थी।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बूढ़ातालाब रायपुर निवासी नीरज कुमार ठाकुर (28) ने गत 06 अप्रैल को एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत की थी जिसमें उल्लेख किया गया कि संदीप राय बिलासपुर निवासी ने रेलवे कॉलोनी सफाई का कार्य टेंडर पर लिया है। संदीप राय का फर्म श्रीसांई छाया वेयर हाऊस बिलासपुर का प्रोपाईटर है जिसके कार्य करने के लिए आवेदक को अधिकार पत्र एवं मुख्तयार दिया गया है। आवेदक ने माह जुलाई से दिसंबर तक का किए कार्य का बिल 15 लाख 96 हजार रुपये जमा किया।

उक्त बिल राशि के भुगतान के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे (एसईसीआर) रायपुर में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर पदस्थ शुभाशीष सरकार (54 वर्ष) ने आवेदक से आठ प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी कार्य शुरू होने से प्रार्थी को रिश्वत के लिए प्रताडि़त कर रहा था और रिश्वत नहीं देने पर उसका भुगतान रोका जा रहा था। इससे परेशान होकर प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय में की, जिसके बाद  एसीबी ने शिकायत का पहले सत्यापन कराया गया जिसमें शिकायत सही पाये जाने पर आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई। आरोपी अधिकारी द्वारा प्रार्थी से रिश्वत में एक लाख 20 हजार रुपये की मांग की थी जिसे प्रार्थी को तीन किस्तों में देना था। आज रिश्वत की प्रथम किश्त 30 हजार रूपये जब आरोपी अधिकारी द्वारा प्रार्थी से ले रहा था उसी समय एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी  के बाद एसीबी आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here