Home छत्तीसगढ़ लॉकडाउन में बिना मास्क लगाकर कार में घूम रहे चार युवकों से...

लॉकडाउन में बिना मास्क लगाकर कार में घूम रहे चार युवकों से 7 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त….. सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के साथ धारा 144 का उल्लंघन करने का अपराध दर्ज

482
0
राजधानी के सदरबाजार में शराब पीकर कार में घुम रहे चार युवकों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार तथा उनके पास से अवैध रूप से रखी हुई शराब की बोतलें भी बरामद की।

रायपुर। लॉकडाउन में धारा 144 का उल्लंघन कर बिना मास्क लगाए और बिना कारण से कार में शराब लेकर घूम रहे   चार युवकों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात्रि करीब 2 बजे चार युवक नशे में स्विफ्ट डिजायर कार सीजी04-एचजेड4600 से शहर के सदर बाजार सदानी चौक के पास के घूम रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस ने कार को रोककर जब युवकों से पूछताछ करते हुए कार की तलाशी ली तो कार से 7 बाटल अंग्रेजी शराब बरामद किया।

पकड़ाए आरोपियों में असंक भारद्वाज पिता महेश कुमार 30 वर्ष निवासी तरूण नगर डंगनिया,  अविनाश मिश्रा  निवासी सरस्वती नगर, अमित कुमार साहू निवासी शांति विहार कॉलोनी डीडी नगर एवं आदित्य चौबे निवासी टाटीबंध शामिल है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को जब पकड़ा गया उस वक्त सभी ने मास्क भी नहीं लगाये थे और सभी बिना किसी कारण से घर से बाहर घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34-2 के अलावा भादवि-188, 269, 271, 34 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here