रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने अमृत विकास तोपनो भारतीय प्रशासनिक सेवा (2014), महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेश अनुसार डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।




