Home देश बड़ी खबर : देश में दो हफ़्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया…...

बड़ी खबर : देश में दो हफ़्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया… 17 मई तक रहेगा प्रभावशील

521
0
file photo

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. गृह मंत्रालय के जरिए इसकी जानकारी दी गई.

दरअसल, लॉकडाउन 2.0 की मियाद तीन मई को खत्म होने वाली थी. हालांकि इससे पहले ही मोदी सरकार के जरिए देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है. अब 4 मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 जारी रहेगा. इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है.ग्रीन जाने में राहत और ऑरेंज जोन में सशर्त राहत, रेड़ जोन में किसी भी प्रकार की राहत नहीं।लेकिन रेड जाने के रिहायशी इलाके में राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here