देश में जारी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच जालंधर शहर में पुलिस जहां कोरोना से निपटने के लिए लोगों की सेवा में दिन रात लगी हुई है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो कानून का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला मिल्क बॉर चौक में सामने आया है जहां एक कार सवार युवक ने पुलिस कर्मचारी पर कार चढ़ा दी।
https://twitter.com/rahulrajnews/status/1256459718081622018
पुलिस ने कार सवार युवक को रुकने का इशारा किया लेकिन कार को रोकने की बजाए वह काफी दूर तक एएसआई मुल्ख राज को कार की बोनट पर घसीटता ले गया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी को कोई जानलेवा चोट नहीं लगी। इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि युवक की पहचान अमोल के रूप के हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
A car approaching Milkbar Chowk was asked to stop by the police, but the driver didn't stop the car. ASI Mulkraj, who was on duty there climbed the car's bonnet when it didn't stop.The driver dragged the ASI to some distance.Probe on: Surjeet Singh,Investigating officer,Jalandhar https://t.co/TcJP9jm1FW pic.twitter.com/y6cG0EOBbD
— ANI (@ANI) May 2, 2020



