Home छत्तीसगढ़ अपने घर जाने की आश में सैकड़ों मजदूर पहुंचे कलेक्ट्रेट

अपने घर जाने की आश में सैकड़ों मजदूर पहुंचे कलेक्ट्रेट

658
0
file photo

रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सैकड़ों मजदूर यहां बोरिया-बिस्तर लेकर अपने राज्य जाने की आश में पहुंच गए थे। बाद में जब उन्हें बताया गया कि ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है तो वे मायूस हो गए।

कलेक्ट्रेट सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 11 बजे के आसपास सैकड़ों मजदूर झारखंड, बिहार जाने की आश में कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। दरअसल एक अफवाह उड़ी कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड और बिहार के मजदूरों को आज बसों से उनके राज्य रवाना किया जाएगा। इस बात की जानकारी मिलते ही यहां बड़ी संख्या में मजदूर पहुंच गए थे। बाद में जब उन्हें बताया गया कि आज ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है तो वे मायूस हो गए।

कुछ मजदूरों ने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि आज रायपुर जिला कलेक्ट्रेट से ऐसी बसें रवाना होंगी जो सीधे झारखंड और बिहार जाएगी। जबकि वास्तिविकता कुछ और है, हालांकि प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया कि जल्द ही उनके रवानगी की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन इसके पूर्व उन्हें अपना संपूर्ण ब्योरा जिला कार्यालय में दर्ज कराना होगा। इसके बाद उनके रवानगी की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही झारखंड के मजदूरों को उनके राज्य रवाना किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here