Home देश गुरुद्वारा लंगर साहिब में 20 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

गुरुद्वारा लंगर साहिब में 20 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

479
0
demo pic

मुंबई। देशभर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस के संक्रमण का आतंक झेल रहा है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को अभी तक में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। आज भी महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गुरुद्वारा लंगर साहिब में 20 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में रहने वाले कुल 97 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें से 20 लोग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1008 नए मामले सामने आए। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से कुल 26 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11526 हो गई है। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार मुंबई में सबसे अधिक 751 नए मामले दर्ज किए गए हैं, यहां संक्रमितों की संख्या 7625 तक पहुंच चुकी है।
वहीं दूसरी तरफ पुणे में 68 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है, मरीज को सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही थी। पुणे स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here