जगदलपुर। जिले के दरभा क्षेत्र में करीब एक महीने से फंसे ओडिसा के 40 मजदूरों को वापस बस के माध्यम से आज ओडिसा भेजा गया। ओडिसा के 40 मजदूर दरभा में तालाब निर्माण का कार्य कर रहे थे, इस दौरान लॉकडाउन हो जाने से मजदूर बीते एक महीने के यहां फंसे हुए थे। प्रशासन की पहल पर उन्हें ओडिसा रवाना किया गया। अपने घर जाने से मजदूर काफी खुश नजर आ रहे थे।



