Home छत्तीसगढ़ झारखंड के मजदूरों को वापस ले जाने आज पहुंच जाएगी बसें

झारखंड के मजदूरों को वापस ले जाने आज पहुंच जाएगी बसें

481
0
file photo
  • कल धरमपुरा से होगी मजदूरों की वापसी
  • झारखंड जाने आज कलेक्टोरेट में जमा हो गया था मजदूरों का समूह

रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर में आज भारी संख्या में झारखंड जाने पहुंचे मजदूरों की तखलीफों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा झारखंड के मजदूरों को उनके राज्य वापस भेजे जाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब झारखंड सरकार द्वारा मजदूरों को ले जाने के लिए बसें भेजी गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि रायपुर जिले में फंसे झारखंड के मजदूर कल अपने राज्य लौट सकते हैं। आज जिला परिसर में हुए हंगामे के बाद तत्काल उच्चाधिकारियों ने झारखंड में संपर्क किया और वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद आनन-फानन में झारखंड राज्य सरकार ने भी अपने राज्य के मजदूरों को तत्काल वापस लाने के लिए कदम उठाया। बताया जाता है कि झारखंड सरकार ने इसके लिए कुछ बसें रायपुर के लिए रवाना कर दी हैं।

इधर जिला प्रशासन ने जिले में निवासरत ऐसे मजदूरों से जो कि झारखंड वापस लौटना चाहते हैं, उनसे अपना संपूर्ण ब्योरा जमा कराने कहा है। कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 09 में इसकी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा राधास्वामी सत्संग व्यास, आफिसर्स कालोनी के पास, कृषि महाविद्यालय के बाजू धरमपुर में सभी मजदूरों को एकत्रित होने कहा गया है। कल 03 मई को इन मजदूरों को ले जाने के लिए बसें झारखंड के लिए रवाना होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here