रायगढ़:- ट्रेड यूनियन कौंसिल रायगढ़ द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी तथा लॉक डाउन के बावजूद पूरी वैचारिक चेतना के साथ 01 मई 2020 को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। मेहनतकशों की आवाज़ को नए अंदाज में बुलंद किया । परिस्थितियां या चुनौतियां कुछ भी हो पर हर परस्थितियों एवं चुनौतियों का सामना करने का मजबूत हौसला रखना चाहिए ।इस जुझारू तेवर को ट्रेड यूनियन कौंसिल ने लॉक डाउन होने के बावजूद अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को बेहतर तरीके से मनाकर बरकरार रखाऔर एक इतिहास कायम किया।
दुनिया के मजदूर एक हो। शिकागो के अमर शहीदों अमर रहो,दुनिया के मजदूर एक हो* भाषण नहीं राशन दो*
कर्मचारियों का डीए कटौती वापस लो। लॉक डाउन में फंसे मजदूरों की हिफ़ाज़त करोअसंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को जीवन यापन भत्ता जारी करो* कोई मजदूर या गरीब कहीं भूखा न हो।* लॉक डाउन में फंसे मजदूरों को स सम्मान घर पहुंचाओ,किसानों के उत्पादन का उचित दाम दो।किसानों का कर्ज माफ करो।नफरत, घृणा, हिंसा एवं द्वेष फैलाने वालों को सजा दो।राष्ट्रीय एकता अखंडता की रक्षा करो।देश की सांझी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करो।देश को बेचना बंद करो *जुमले बाजी से देश नहीं चलेगापूंजीवाद मुर्दाबाददेश को गुलाम बनाने वाली आर्थिक नीति मुर्दाबाद।निजी करण की नीति मुर्दाबाद।राष्ट्रीय कृत सार्वजनिक उपक्रमों को बेचना बंद करो।राष्ट्रीय करण की रक्षा करो।*कॉरपोरेट्स घरानों के सामने घुटने टेकना बंद करो।न्यूनतम मजदूरी ₹18000/- सुनिश्चित करें,ग्रेच्युटी पेंशन दो,आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को शासकीय कर्मचारियों का दर्जा दो।नारी शक्ति का सम्मान करो।आदि मांगों की तख्तियां लेकर, सोशल डिस्टेंस ,मास्क आदि अनुशासन का पालन करते हुए प्रदर्शन किया गया।
ट्रेड यूनियन कौंसिल रायगढ़ के आव्हान पर साथियों ने जो वर्क एट होम पर थे वे अपने घरों में परिवार के सदस्यों के साथ जहां कार्यालय खुले थे वहां कार्यालय के सामने भोजन अवकाश पर सोसल डिस्टेसिंग और मास्क पहने मेहनत कशों की मांगों की तख्तियां लेकर संदेश मीडिया के माध्यम से जनता और सरकार तक पहुंचाया।एलआई सी कार्यालय सत्ती गुडी चौक रायगढ़ में ट्रेड यूनियन कौंसिल रायगढ़ के नेतृत्व में बीमा कर्मचारियों ने तथा अम्बेडकर प्रतिमा चौक के सामने प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मजदूर दिवस मनाया
उल्लेखनीय है ट्रेड यूनियन कौंसिल रायगढ़ के संयोजक गणेश कछवाहा अपने परिवार के सदस्यों के साथ, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की अध्यक्ष अनीता नायक, काजल विश्वास और वरिष्ठ कर्मचारी नेता देवेन्द्र पटेल ,दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष एस बी सिंह, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के रतिदास महंत ,जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के सचिव बासुदेव शर्मा एडवोकेट,बिष्णु सेवक गुप्ता एडवोकेट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ और चक्रधर गौशाला समिति के सचिव जय प्रकाश अग्रवाल,समाजिक कार्यकर्ता बजरंग अग्रवाल , प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के साथी शेख कलीमुल्ला,गोपाल नायक, पेंशनर संघ के साथी आर आर चौबे आदि साथियों ने अपने घर से हाथो में तख्ती लेकर संदेश फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर मईदिवस मनाया।
जीवन बीमा कार्यालय के सामने एल आई सी कर्मचारी यूनियन के साथी श्याम जायसवाल,प्रवीण तंबोली,सुनील मेघमाला, अग्सतूस एक्का,संजय यादव,पीताम्बर,भोगीराम,मकर ध्वज , पुनिराम,श्रीमती बसंती पार्सल कुजूर,कुमारी प्रेरणा श्रीवास्तव,भूमिका सेन,प्रियांशी राजेन्द्र कुजूर अमृत टोप्पो, सर्वज्ञ सिंह,वैभव मिश्रा,इरफान अहमद आदि साथियों ने शिरकत किया,।
गणेश कछवाहा
संयोजक, यूनियन कौंसिल
रायगढ़ छत्तीसगढ़।



