Home मनोरंजन बीच सड़क पर शहनाज गिल ने किया ऐसा डांस, देखते रह गए...

बीच सड़क पर शहनाज गिल ने किया ऐसा डांस, देखते रह गए सभी

480
0

शहनाज गिल कितनी अच्छी ऐक्ट्रेस और डांसर हैं, यह जलवा तो फैन्स देख ही चुके हैं। दर्शन रावल के म्यूजिकल सिंगल भुला दूंगा में शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के ऑपोजिट नजर आई थीं और इस गाने में उन्होंने दुख और ब्रेकअप के भावों को जिस खूबसूरती से दिखाया था, वह फैन्स को खूब पसंद आया। शहनाज कमाल की डांसर भी हैं और यह हुनर उनके कई पंजाबी गानों और बिग बॉस के घर में भी देखने को मिला।

अब शहनाज का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लेके पहला पहला प्यार के रीमिक्स वर्जन पर गजब के डांस मूव्स करते हुए नजर आ रही हैं। वह एक अन्य साथी के साथ बाहर सड़क पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को शहनाज गिल के एक फैन पेज से शेयर किया गया है।

बताया जा रहा है कि शहनाज का यह वीडियो पुराना है। लेकिन उनके फैन्स इस कदर बेचैन हैं कि पुराने वीडियोज और फोटोज निकालकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। वैसे फैन्स को लेके पहला पहला प्यार गाने पर शहनाज गिल की ये दमदार परफॉर्मेंस खूब पसंद आ रही है। आपको कैसी लगी उनकी यह परफॉर्मेंस, कॉमेंट बॉक्स में बताएं। फिलहाल शहनाज लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसी हैं। रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे के खत्म होने के बाद जैसे ही वह वापस चंडीगढ़ आना चाहती थीं, तभी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here