Home छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री के मालिक 4 मई से काम चालू करने का बना रहे...

इंडस्ट्री के मालिक 4 मई से काम चालू करने का बना रहे हैं दबाव…. उरला के मजदूरों ने कहा पहले पैसा फिर काम,

535
0
file photo

रायपुर – रायपुर के उरला स्थित छत्तीसगढ़ जूट इंडस्ट्री अपने मजदूरों से 4 मई से काम चालू करने का दबाव बना रहा है। जिसका मजदूर विरोध करते हुए सड़कों पर प्रर्दशन किया।फैक्ट्री के बाहर करीब हजारो मजदूर इकठ्ठा हो गए थे । जिन्हें पुलिसने बल पुर्वक भगाया। मजदूरों का आरोप है कि इंडस्ट्री ने लॉकडाउन की अवधि में उन्हें ना तो 2 महीने का वेतन दिया और ना ही खाना की व्यवस्था कराई। प्रबंधन पैसा नहीं होने का हवाला दे रहा है।लेकिन हम बिना भुगतान के काम चालू नहीं करेंगे। वहीं इस दौरान एक साथ हजारों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और सोशल डिस्टेसिंग की खुलेआम धज्जियां भी उड़ाई गई।

मज़दूरों का कहना है प्रशासन के आदेशों का औद्योगिक क्षेत्र में पालन नही हो रहा है , मजदूरों को न पिछले काम का वेतन दिया गया न ही लॉकडाउन के समय का किसी भी प्रकार का भुगतान किया गया, ठेका मजदूरों की कोई भी जिम्मेदारी प्रबंधन नही लेना चाहता जबकि 90 फीसदी उन्ही के आधार पर फैक्ट्री में उत्पादन शुरू होता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here