Home बस्तर संभाग कांकेर ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु 09 करोड़ 75 लाख रूपये जारी

ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु 09 करोड़ 75 लाख रूपये जारी

500
0
demo pic

कांकेर। जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के 454 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए अनुदान मद अंतर्गत 09 करोड़ 75 लाख 11 हजार रूपये जारी किये गये हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया कि अंतागढ़ विकासखण्ड के 56 ग्राम पंचायतों के लिए 01 करोड़ 13 लाख 27 हजार 355 रूपये, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के 52 ग्राम पंचायतों के लिए 01 करोड़ 16 लाख 75 हजार 658 रूपये, चारामा विकासखण्ड के 64 ग्राम पंचायतों के लिए 01 करोड़ 36 लाख 23 हजार 224 रूपये, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के 44 ग्राम पंचायतों के लिए 99 लाख 74 हजार 287 रूपये, कांकेर विकासखण्ड के 64 ग्राम पंचायतों के लिए 01 करोड़ 37 लाख 84 हजार 344 रूपये, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के 103 ग्राम पंचायतों के लिए 02 करोड़ 21 लाख 14 हजार 040 रूपये और नरहरपुर विकासखण्ड के 71 ग्राम पंचायतों के लिए 01 करोड़ 50 लाख 12 हजार 092 रूपये जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here