महासमुंद। 23 सदस्यीय हाथियों में 19 हाथियों ने बम्हनी के सीताफल जंगल में अपना डेरा जमाया है जबकि 4 हाथी भोजन-पानी की तलाश में बार नयापारा की ओर कूच कर गए हैं। हाथियों के बार नयापारा जाने के बाद चार जिलों के वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। इसमें महासमुंद के अलावा गरियाबंद, रायपुर और बलौदाबाजार जिले का वन अमला सीमा क्षेत्र में हाथियों के मूव्हमेंट पर नजर बनाए हुए हंै। रेंजर मानिकपुरी ने बताया कि दतैल समेत 19 हाथी आज सुबह से बम्हनी के सीताफल बगीचे में हैं।
चार हाथी कल रात ही बार नयापारा की ओर रवाना हो गए थे। वर्तमान में चार हाथी के बार नवापारा के जंगल में होने की खबर है। बता दें कि हाथियों का दल पिछले तीन दिनों से सिरपुर क्षेत्र को छोड़कर मुख्यालय के करीब पहुंच गया है। कल देर शाम हाथियों का दल गरियाबंद जिले से लौटा है। वन विभाग की अफसरों की मानें तो हाथी भोजन-पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे है।



