Home बिलासपुर संभाग कोरबा प्रेमिका की हत्या कर फांसी के फंदे में झुल गया प्रेमी…. पति...

प्रेमिका की हत्या कर फांसी के फंदे में झुल गया प्रेमी…. पति पत्नी से तलाक के बाद अलग रह रहे थे मृतक मृतिका

572
0

कोरबा:- अवैध संबंध की परिणती प्रेमी प्रेमिका की मौत के रूप में सामने आई. किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद प्रेमी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. वह खुद भी घर से करीब एक किमी दूर साजा पेड़ में फांसी के फंदे पर झुल गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
घटना जटगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मुकुवा की है. यहां मंगल सिंह गोंड़ का परिवार निवास करता है. उसका पुत्र सत्तृू श्याम 30 वर्ष पत्नी से तलाक के बाद अकेले रह रहा था. वहीं बसंता बाई 26 वर्ष का विवाह सात वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक से हुआ था. वह करीब पांच माह पहले पति से तलाक लेकर घर में रह रही थी. सत्तू व बसंता बाई एकाकीपन के कारण एक दूसरे के करीब आ गए. वे दोनों परिजनों से छिपकर अक्सर मिलते जुलते थे. रविवार की रात को भी भोजन करने के बाद परिजनों को बिना बताए बसंता बाई सत्तू से मिलने उसके घर जा पहुंची.

किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इस दौरान सत्तू ने घर में रखे कुल्हाड़ी से बसंता बाई के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसके हमले से कुल्हाड़ी का बेत टूट गया. कुल्हाड़ी का धारदार हिस्सा बसंता बाई के सिर में ही फंस गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी युवक भाग निकला. सोमवार की सुबह करीब पांच बजे मंगल सिंह अपने पुत्र के कमरे में पहुंचा. उसकी नजर महिला की लाश पर गई. उसने मृतिका के परिजनों को घटना की जानकारी दी. हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई. ग्रामीणों ने युवक की खोजबीन शुरू की. इस दौरान उसकी लाश गांव से करीब एक किमी दूर साजा पेड़ में फांसी के फंदे पर लटके मिली. सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी अफसर खान अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे. पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here