रायपुर। रायपुर शहर में पदस्थ चार थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी ट्रांसफर आदेश में चार थाना प्रभारियों को नए थानों की जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी स्थानांतरण आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक चार निरीक्षकों का स्थानांतरण किया जा रहा है। इसमें निरीक्षक विशाल सोम को थाना राखी से थाना सरस्वती नगर, निरीक्षक गौतमचंद गावड़े को थाना सरस्वती नगर से थाना पंडरी, निरीक्षक एसएन अख्तर को थाना पंडरी से थाना अजाक का प्रभार दिया गया है। वहीं निरीक्षक राजेंद्र कुमार दीवान को अजाक थाने से हटाकर राखी थाना का टीआई बनाया गया है।



