Home देश लोधी थाना क्षेत्र में कार में महिला का शव मिलने से सनसनी…...

लोधी थाना क्षेत्र में कार में महिला का शव मिलने से सनसनी… गोली मारकर हत्या का संदेह

486
0
file photo

नईदिल्ली। मंगलवार को सुबह के वक्त लोधी कालोनी जैस पॉश इलाके में कार में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि, महिला की हत्या गोली मारकर की गयी है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ ठोस कह पाने की स्थिति में नहीं है।

घटना की पुष्टि दक्षिणी जिले के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने की। उन्होंने कहा, महिला की उम्र 32 साल के आसपास है। उसका शव कार के अंदर मिला। शव को पोस्टमॉर्ट के लिए एम्स भेज दिया गया है। महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की वजह भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पायेगी। हालांकि अपुष्ट चर्चाओं के मुताबिक, महिला की हत्या गोली मारकर की गयी है। इसकी पुष्टि करने से फिलहाल पुलिस कन्नी काट रही है।
उल्लेखनीय है कि, लोधी कालोनी दिल्ली का पॉश इलाका है। यहां कार में महिला का शव मिलने से पूरी राजधानी में सनसनी फैल जाना भी स्वाभाविक था। डीसीपी के मुताबिक, इस बाबत लोधी कालोनी थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। महिला की अभी तक पहचान भी नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here