Home छत्तीसगढ़ दामाद ने अपने ससुराल में खेला खूनी खेल…ससुर को उतारा मौत के...

दामाद ने अपने ससुराल में खेला खूनी खेल…ससुर को उतारा मौत के घाट

609
0

तखतपुर:- ससुराल जाकर दामाद ने ससुर के साथ गाली गलौज करते हुए चाकू से ताबडतोड हमला कर दिया जिसमें ससुर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई वहीं बीच बचाव करने आए साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ धारा 307 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंआ निवासी प्रार्थी कुलदीप रजक पिता शिवराम रजक उम्र 20 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 6 मई को वह अपने पिता के साथ घर में था तभी दोपहर 1 बजे राजपुर निवासी दामाद सुरेश कुमार कर्ष पिता जीवराखन कर्ष घर पहुंचा और ससुर शिवराम को बेटी को ससुराल क्यों नही भेज रहे हो कहते हुए गाली गलौज करना लगा और चाकू से ताबडतोड हमला कर दिया वहीं बीच बचाव करने के लिए आए साला कुलदीप रजक पर चाकू से वार कर दिया जिसमें ससुर शिवराम की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं साला कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लाश का पंचनामा पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौँप दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ धारा 307 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here