Home छत्तीसगढ़ खेत के एक गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, जांच में...

खेत के एक गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

537
0
file photo

भिलाई। भिलाई तीन के दादर व नंदौरी गांव के बीच खेत में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
महिला की साड़ी से उसका गला फंसा हुआ था, भिलाई तीन पुलिस ने हत्या की जांच शुरु कर दी है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर एक व्यक्ति ने खेत में देखा कि एक अंगूठा के आकार का कुछ दिख रहा है। जिसके बाद हल्का गड्ढा से एक इंसानी हाथ का पंजा बाहर निकल आया।

घबराए व्यक्ति ने फौरन ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने भिलाई तीन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदवाया तो सबके होश उड़ गए। गड्ढे में एक महिला का लाश दफन था। लाल साड़ी पहनी इस महिला की साड़ी से उसका गला फंसा हुआ था। लिहाजा पुलिस को आशंका है कि साड़ी से गला में फ ंसाकर महिला की हत्या की गई है।

मौके पर पहुंचे भिलाई तीन थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने फार्म हाउस में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। जिसके बाद महिला की पहचान शांति बाई पति शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसका पति बाड़ी में नही था। वह तीन दिन पहले से कही गया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here