Home बिलासपुर संभाग कोरबा पुलिस के जवानों ने गर्भवती महिला को कांवर और खाट में उठा...

पुलिस के जवानों ने गर्भवती महिला को कांवर और खाट में उठा एक किलोमीटर कराया नदी पार….. अस्पताल, गेट पर ही महिला का प्रसव हो गया

490
0

कोरबा। जिले के लेमरू क्षेत्र में पुलिस के जवानों ने एक गर्भवती महिला को कांवर व खाट से नदी पार कराने के साथ किसी तरह उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां गेट पर ही महिला का प्रसव हो गया ,जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, लेमरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छाता बाहर की रहने वाली सुनीता बाई 20 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी । इवेंट मिलने पर क्यूआरवी टीम के साथ पुलिसकर्मी चंद्रप्रकाश और संदीप मौके के लिए रवाना हुए।

पगडंडी होने की वजह से नदी से पहले गाड़ी रोकनी पड़ी। यहां से दोनों पुलिसकर्मी पदयात्रा करते हुए गांव पहुंचे । महिला के परिजनों के साथ गर्भवती को पहले कांवर में बैठा घर से लेकर निकले ,फिर रास्ते में खाट से उठा कर गाड़ी तक ले गए। किसी तरह परसाभाटा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ,जहां प्रवेश द्वार पर ही महिला को प्रसव हो गया। उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। इस कार्य को लेकर एएनएम महिला के परिजनों ने डायल 112 की टीम को धन्यवाद दिया है । पुलिस की यह सेवा पहुंचविहीन इलाकों के लिए वरदान बन चुकी है,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here