Home छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबियत बिगड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबियत बिगड़ी

638
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई हैं।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक उनकी हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें बालाजी अस्पताल रेफर किया गया है।
गौरतलब हो कि श्री जोगी की तबीयत विगत कई महीनों से रुक रुककर खराब हो रही हैं। कुछ महीने पहले प्रदेश के केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के माताजी के अंत्योष्टि कार्यक्रम में सरगुजा में शामिल हुए थे जहां उनकी तबीयत बिगडऩे से उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here