रायपुर। लाकडाउन में लोगो की परेशानी उनके उनके की जान जान ले रही हैं। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में एक किराना कारोबारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस मौजूद मामले कि जांच कर रही हैं। पुलिस ने बताया की 61 वर्षीय कारोबारी भरत निषाद ने अपने ही घर में फांसी लगाई। फांसी लगाने का कारण बेटी का अपने मायके आ जाना बताया जा रहा है, मृतक का छोटा भाई दीनू निषाद अछोली वार्ड का पार्षद हैं और उसने ही पुलिस को इस बात की सुचना दी की उसके बड़े भाई ने आत्महत्या कर ली हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक कारोबारी कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस ने बताया की घटनास्थल के आसपास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला पर उम्र जैसे-जैसे बढ़ रहा था वैसे ही मृतक हर बात पर चिंता करता था जिसकी वजह से उसने बीती रात खुद को फांसी लगा ली।



