कोलकाता:- केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने ट्विटर पर एक ‘‘फर्जी फोटो’’ शेयर करने पर रविवार को मामला दर्ज किया, इनमें से कुछ धाराएं गैर जमानती हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उस तस्वीर में मुख्य सचिव राजीव सिन्हा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी और कुछ अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर शराब पीते दिख रहे हैं.
सुप्रियो ने उक्त तस्वीर आठ मई को शेयर की थी. अधिकारी ने बताया कि केवल बाबुल सुप्रियो ही नहीं बल्कि इस ‘‘फर्जी तस्वीर’’ को शेयर करने वाले कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
This post circulating on social media is #Fake.The information shared in the message is false. A case has been started over this and legal action being taken.@KolkataPolice pic.twitter.com/Zh1Ea0W4gR
— DCP South Kolkata (@KPSouthDiv) May 10, 2020
वहीं कोलकाता पुलिस के एक्शन के बाद बाबुल सुप्रिया ने ट्वीट कर पुलिस को तृणमूल कॉन्ग्रेस का हिस्सा बताया. सुप्रियो ने कानूनी कार्रवाई के बारे में कहा, “जहां तक कानूनी कार्रवाई की बात है, आप श्री कार्तिक बनर्जी से ही सलाह लें और उनके आदेश पर कार्रवाई करें, क्योंकि आप यही करते हैं. क्या आपने हरीश चटर्जी स्ट्रीट के बारे में सुना है, जहां सारी प्रॉपर्टी पर TMC नेताओं का कब्जा है. स्थानीय लोग इसे बनर्जीपाड़ा कहते हैं. आपको जरूर पता होगा.”
पश्चिम बंगाल में लगातार बीजेपी औ सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस के बीच टकराव चल रहा है. बीजेपी तृणमूल सरकार पर कोरोनावायरस के मामले में लापरवाही और जानकारी छुपाने के आरोप लगा रही है.
Fine, I wil surely ask a question that is being asked by millions•I didn't release the photo-It was already Viral•Everyone knws that #WestBengalPolice is an extension of @AITCofficial &
every opposition party has termed you 'TMC-দলদাস'•At least u cuts clarify cuz of my Post https://t.co/WAM4NaemRz— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) May 10, 2020
इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हाल ही में ममता सरकार को प्रवासी मजदूरों की मदद में ढ़िलाई बरतने का आरोप लगाते हुए चिट्ठी लिखी थी, जिसके जवाब में ममता सरकार ने प्रदेश में अब तक आए मजदूरों की जानकारी सरकार को दी थी.



