Home बिलासपुर संभाग कोरबा हाथियों ने मचाया उत्पात, रौंदी फसल

हाथियों ने मचाया उत्पात, रौंदी फसल

537
0

कोरबा। वनमंडल कोरबा में 28 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल को आज सुबह कुदमुरा व करतला रेंज की सीमा पर धोबनीमार जंगल के पास देखा गया। दल में खतरनाक दंतैल गणेश भी शामिल है जो 200मीटर की दूरी बनाकर दल के समान्नातर चल रहा है। हाथियों ने यहां बीती रात उत्पात मचाते हुए कई किसानों की धान की फसल रौंद दी। हाथियों द्वारा गांव मेंं फसल रौंदे जाने की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा तथा नुकसानी का सर्वे करने के साथ ही हाथियों को खदेडऩे की कार्रवाई में जूट गयाहै।

ग्रामीणों को हाथियों की धोबनीमार जंगल पहुंचने की सूचना देते हुए वन विभागने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। दल में खतरनाक दंतैल के शामिल होने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है उसे डर है कि कहीं खतरनाक हाथी जानमाल को भारी नुकसान न पहुंचा दे। इसलिए विभाग भी काफी सतर्क हो गया है। दंतैल की लगातार निगरानी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here