Home छत्तीसगढ़ जोगी से मिलने सिंहदेव सहित कई बड़े नेता पहुचे नारायणा अस्पताल

जोगी से मिलने सिंहदेव सहित कई बड़े नेता पहुचे नारायणा अस्पताल

489
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता जोगी पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें देवेन्द्र नगर स्थित नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें सुबह नाश्ते करते समय सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी खबर मिलते ही कई बड़े नेता उनसे मिलने पहुंचे। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी श्री नारायणा हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

इस दौरान जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह पूर्व विधायक देवजी पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता भी अस्पताल में मौजूद हैं। प्रदेश के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे हैं। अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी खबर मिलते ही अस्पताल में उनके शुभचिंतकों और समर्थकों का ताँता लग गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अटैक आया था। फिलहाल उन्हें सघन चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।

रविवार को मप्र के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमित जोगी से फोन पर अजीत जोगी का हालचाल जाना और स्वस्थ होने की कामना की। वहीं कल सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी जोगी से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। राजधानी एवं आसपास के नेताओं के अलावा पेंड्रा और मरवाही के लोग भी अस्पताल पहुंचे। इसके पहले भी अजीत जोगी को सांस लेने में तकलीफ के चलते गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here