Home छत्तीसगढ़ रातों रात बदले गए सीएस अजय सिंह गए, सुनील कुजूर आए, रायपुर-दुर्ग...

रातों रात बदले गए सीएस अजय सिंह गए, सुनील कुजूर आए, रायपुर-दुर्ग के आईजी भी बदले

680
0

देर रात फिर एकबार बदलाव की बयार
रायपुर, प्रशासन तंत्र के मुखिया को छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेत़ृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनने के बाद आखिरकार बदल दिया. राज्य की नाैकरशाही में शुरू हुई बदलाव की प्रक्रिया बुधवार को नए मोड़ पर जा पंहुची. राज्य के मुख्यसचिव अजय सिंह को रातोरात हटाकर उनकी जगह सुनील कुजुर को सीएस बनाने का आदेश जारी किया गया है,अब तक वे एसीएस के रूप में सेवाएं दे रहे थे.

बदलाव की प्रक्रिया के बीच अजय सिंह को अब राजस्व मंड़ल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है, राजस्व मंड़ल अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे केडीपी राव को कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव कृृषि एवं जैव प्राैद्योगिकी के रूप में पदस्थ किया गया है.
आईएएस अमिताभ जैन को उनके वर्तमान प्रभार के साथ अपर मुख्य सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग का अतिरिक्त साैंपा गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को ये आदेश जारी किया है. इससे पहले कुछ अन्य अधिकारियों को हटाने का आदेश देर रात जारी किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here