Home छत्तीसगढ़ पुलिस, प्रशासन में बदलाव नई सरकार को वायदे पूरा करने में कितना...

पुलिस, प्रशासन में बदलाव नई सरकार को वायदे पूरा करने में कितना सहायक

690
0


अब पुलिस विभाग का मुखिया आई पी एस को बनाया
रायपुर . 2 जनवरी देर रात्रि किये गए बदलाव में माना जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक कार्यप्रणाली में आमूल चूल परिवर्तन करके अपनी पकड़ बनाने का प्रयास कर रही है.कृषि क्षेत्र के वायदों को पूरा करने के लिये कृषकों को दिए जा रहे फायदों को मौजूदा अधिकारी द्वारा पूरा करने में असमर्थता जताने के कारण ये बदलाव किया गया ऐसी चर्चा प्रशासनिक हलकों में है.
दूसरी ओर पुलिस विभाग में किया गया फेरबदल नक्सल समस्या के समाधान के लिये सरकार की नीतियों में पिछली सरकार से बदलाव को फील्ड स्तर पर दिखाने का किया जा रहा प्रयास है. हालांकि इसे पिछले दिनों गृह मंत्री द्वारा ली गयी विभागीय बैठक में प्राप्त फीडबैक से निकला माना जा रहा है क्योंकि इसी तारतम्य में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन में प्रदेश में गृह सचिव के पद पर वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी श्री गौतम की नियुक्ति की गई है.
पुलिस विभाग द्वारा लंबे समय से यह मांग भी की जा रही थी, साप्ताहिक छुट्टियों के आदेश,नई भर्तियों के लिए की जाने वाली वित्तीय व्यवस्था व अन्य इंतजाम भी इस बदलाव का कारण हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here